राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ बयान पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार
नई पहल न्यूज नेटवर्क। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने तीखा पलटवार किया है। जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी को लगता है कि हर सरकार चोरी से बनती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं है। यहां सरकार जनता के भरोसे बनी है, चोरी के वोट से नहीं। दरअसल, चोरी हुआ है तो राहुल गांधी का दिमाग। मंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हर चुनावी हार के बाद बहाने ढूंढती है और जनता के स्पष्ट जनादेश को भी कटघरे में खड़ा कर देती है। “2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है, यह सम्मान करने का समय है, न कि बेबुनियाद बयानबाज़ी का

राहुल गांधी ने क्या कहा था ?
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि देशभर में चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठित तरीके से ‘वोट चोरी’ की गई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनावी धांधली नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात है। राहुल ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के उदाहरण देते हुए दावा किया कि कई क्षेत्रों में लाखों फर्जी वोट डाले गए, डुप्लिकेट मतदाता जोड़े गए, अवैध पते इस्तेमाल हुए और मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी की गई। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि इन अनियमितताओं की जांच क्यों नहीं हो रही और आखिर किसके इशारे पर मतदाता सूची में हेरफेर हुई। राहुल गांधी ने मांग की कि इस ‘वोट चोरी’ की स्वतंत्र जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिले।

—
About The Author










































