वीडियो : सत्ता की रफ्तार पर मानवीयता की लगाम : घायल युवक के लिए थमा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला

Share this post:

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिखाई संवेदनशीलता  घायल युवक के लिए थमा काफिला, बनीं राहत की मिसाल, तेज रफ्तार ट्रेलर से घायल युवक को देख रुकीं मंत्री जी की गाड़ी, खुद अस्पताल पहुंचाकर दिलाया इलाज

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो आम जनता के दर्द को अपना समझे। रायपुर से अपने निज निवास वीरपुर लौटते समय कटघोरा के सुतरामोड़ पर एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को देखकर मंत्री जी का काफिला थम गया, और उसी क्षण एक संवेदनशील निर्णय ने एक घायल जीवन को राहत दी। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ था, जब मंत्री जी का काफिला उस मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही उनकी नज़र घायल युवक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाया और खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

अस्पताल में मंत्री की मौजूदगी से स्वास्थ्य अमले में हलचल मच गई

घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उसे तुरंत अपने वाहन से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, और वहीं से फोन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को त्वरित उपचार के निर्देश दिए। अस्पताल में मंत्री की मौजूदगी से स्वास्थ्य अमले में हलचल मच गई, पर उन्होंने स्थिति को गंभीरता से संभाला और खुद देखरेख करते हुए युवक को भर्ती कराया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है और दोनों सवारों को चोटें आई हैं, जिनमें एक का पैर टूट गया है। यह घटना न केवल एक प्रशासनिक कर्तव्य की मिसाल है, बल्कि एक नेता की संवेदनशीलता और मानवीयता की पहचान भी है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का यह कार्य उन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा है, जो सत्ता में रहकर भी ज़मीन से जुड़े रहना चाहते हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail