वीडियो : विकास के मंच पर अव्यवस्था का तमाशा ! डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मौजूदगी में भड़कीं विधायक भावना बोहरा

Share this post:

कवर्धा आकांक्षा हाट मेले में अव्यवस्था की बुनियाद पर बिफरी विधायक भावना बोहरा उपमुख्यमंत्री के साथ किया उद्घाटन, पहले ही दिन सामने आई लापरवाही, मंच से दिए सख्त निर्देश

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कवर्धा। सरकार की आकांक्षी विकासखंड योजना के तहत कवर्धा में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेला अपने पहले ही दिन अव्यवस्थाओं के कारण विवादों में घिर गया। पीजी कॉलेज मैदान स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने संयुक्त रूप से किया, लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत होते ही अधिकारियों की लापरवाही और कुप्रबंधन सामने आने लगे।

विधायक मंच से उतरीं, नाराजगी जताई

मंच पर मौजूद विधायक भावना बोहरा अव्यवस्थाओं से इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने मंच से उतरकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनहित के आयोजनों में इस तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का उद्देश्य, पर प्रबंधन रहा फेल

3 से 5 अगस्त तक चलने वाले इस मेले का उद्देश्य स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार और पहचान देना है। आचार्य पंथ हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन में लगाई गई प्रदर्शनी में बांस शिल्प, हाथकरघा, हस्तनिर्मित खाद्य सामग्री, औषधीय उत्पाद जैसे कई स्टॉल लगाए गए हैं, लेकिन पहले ही दिन प्रदर्शकों और आगंतुकों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा।

उपमुख्यमंत्री ने सराहा उद्देश्य, लेकिन कसा तंज भी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर मेले के आयोजन की सराहना की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि “इस तरह के आयोजन तभी सार्थक होंगे जब हर स्तर पर सजगता और समर्पण दिखे।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail