The specified slider id does not exist.

वीडियो : संस्कारधानी की पहचान पर दाग : गाय के शव को नगर निगम ने गाड़ी से घसीटा

Share this post:

ब्राह्मण पारा की घटना से मचा हड़कंप, नगर निगम की संवेदनहीनता पर कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई

नई पहल न्यूज नेटवर्क। राजनांदगांव। प्रदेश में जिस राजनांदगांव को “संस्कारधानी” के नाम से जाना जाता है, वहीं से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इस उपाधि को शर्मसार कर दिया। नगर निगम की गाड़ी में मृत गाय का शव बांधकर सड़क पर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाय को भारत में मातृत्व और धार्मिक भावनाओं से जोड़ा जाता है, ऐसे में संस्कारों और परंपराओं के नाम से मशहूर शहर में इस तरह की घटना होना लोगों के लिए गहरी चोट जैसा है।

स्थानीयों का गुस्सा उबाल पर

वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण पारा क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने निगम की इस करतूत को अमानवीय और संस्कारों के खिलाफ बताया। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर “संस्कारधानी” में गाय के शव को इस तरह सड़क पर घसीटने की नौबत क्यों आई?

कांग्रेस ने FIR दर्ज करने की मांग की

घटना पर राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की कार्यशैली को आड़े हाथों लेते हुए दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि यह कृत्य न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करता है बल्कि शहर की पहचान और गरिमा को भी धूमिल करता है।

सवाल नगर निगम से

लोग पूछ रहे हैं कि क्या नगर निगम के पास मृत पशुओं को सम्मानपूर्वक उठाने और अंतिम संस्कार करने की कोई व्यवस्था नहीं है? अगर है, तो फिर इस तरह की लापरवाही क्यों?

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail