“असंभव वो नहीं जो हम कर नहीं पाते, असंभव वो है जो हम करना नहीं चाहते।”

आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में जहां हर व्यक्ति सफलता की ऊँचाइयों को छूना चाहता है, वहीं नकारात्मक सोच और सीमित दृष्टिकोण सबसे बड़ी बाधाएं बन जाती हैं। अगर आप अपने जीवन में बड़ा हासिल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी सोच को बड़ा बनाना होगा। लेखिका इफ़्फत अहमद कहती हैं कि बिग थिंकिंग ही बिग सक्सेस की पहली सीढ़ी है।
छोटी-छोटी चुनौतियों से शुरू करें और हर कठिनाई को सीख और अवसर के रूप में देखें। जब मन में कोई नकारात्मक विचार आए, तो उससे सवाल करें:
“क्या यह विचार वास्तव में मददगार है?”
“क्या इस स्थिति को देखने का कोई और, सकारात्मक दृष्टिकोण हो सकता है?”

इसी विचार प्रक्रिया से एक व्यक्ति अपने डर, भ्रम और असमर्थता को पार कर सकता है।
उल्लेखनीय सुझाव :
कठिन कार्य से पहले आभार सूची बनाएं
सकारात्मक एवं सहायक लोगों के साथ समय बिताएं
छोटे-छोटे दयालु कार्य करें – ये आपके भीतर ऊर्जा और विश्वास भरते हैं
“कोई भी कार्य तब तक असंभव लगता है, जब तक उसे किया न जाए।”
“आत्मविश्वास ही वह ऊर्जा है, जो असंभव को भी संभव बना देती है।”
इफ़्फत अहमद का यह विचार आज की पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है – जो यह सिखाता है कि अगर आत्मबल हो, तो कोई भी राह मुश्किल नहीं।


About The Author










































