नर्सरी की बच्ची के साथ दरिंदगी ! स्कूल की संचालिका ने बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाया, डंडे से की बेरहमी से पिटाई, नंदिनी थाना क्षेत्र में सनसनी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब नर्सरी में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया। बच्ची के पिता प्रवीण यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल की संचालिका ईला ईवन कोलविन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

बच्ची के पिता का आरोप है कि बच्ची को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसके हाथों पर आज भी चोट के साफ़ निशान हैं। सबसे अमानवीय बात यह कि बच्ची के मुंह पर करीब 15 मिनट तक टेप चिपकाया गया। जब वह घर पहुंची तो उसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए। स्कूल प्रबंधन से बात करने पर जवाब मिला कि बच्ची पढ़ाई नहीं करती, इसलिए उसे सिर्फ डांटा गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना प्रभारी अलेक्सजेंडर किरो ने बताया कि शिकायत के अनुसार बच्ची रोज़ की तरह स्कूल गई थी। कक्षा में “राधे-राधे” बोलने पर स्कूल संचालिका ने पहले टेप चिपकाया और फिर डंडे से पीटा। संचालिका ईला ईवन कोलविन को बाल संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में गहरा रोष पैदा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं :
क्या स्कूलों में मासूम बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार अब सामान्य हो गया है?
क्या शिक्षण संस्थान अब डर और अपमान का अड्डा बनते जा रहे हैं?
क्या ऐसे मामलों में स्कूल की मान्यता रद्द नहीं होनी चाहिए?
समाज को सोचने की जरूरत है…
एक तरफ देश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा गूंजता है, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चियों को स्कूल जैसी पवित्र जगह पर ही प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था, बल्कि हमारी संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
#SchoolViolence #छत्तीसगढ़_समाचार #बच्ची_से_मारपीट #DurgNews #ChildAbuse #SchoolManagement #ExclusiveNews #मदर_टेरेसा_स्कूल #NandiniThana #नईपहल_न्यूज़


About The Author










































