स्पंदन में गूंजे पत्रकारिता के मूल स्वर, पत्रकारिता विवाद की नहीं, संवाद की हो, IIMC के पूर्व DG प्रो. संजय द्विवेदी का मार्गदर्शन

Share this post:

जोसारू द्वारा आयोजित ‘स्पंदन’ में संवाद, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यादगार शाम


नई पहल न्यूज नेटवर्क। रांची। “विवाद नहीं, संवाद की पत्रकारिता कीजिए” — यह सारगर्भित संदेश दिया भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने, रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन ‘स्पंदन’ में।

पूर्व छात्रों के संगठन जोसारू द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में संवाद, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की त्रिवेणी देखने को मिली। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. द्विवेदी ने भारतीय पत्रकारिता की जड़ों की ओर लौटने का आह्वान करते हुए कहा:  “भारतीय संचार परंपरा में संवाद संकटों के समाधान और लोकमंगल के लिए होता है, जबकि पश्चिमी पत्रकारिता अक्सर संघर्ष और वितंडा को जन्म देती है। हमें अपनी पत्रकारिता को मूल्यों से जोड़ना होगा, जिससे मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, समाज के निर्माण का औजार बन सके।”

मीडिया सिर्फ खबरें न बनाए, बदलाव की मशाल बने : राधा कृष्ण किशोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा: मीडिया को समाज और प्रशासनिक तंत्र पर नजर रखते हुए उन सवालों को उठाना चाहिए, जो आम लोगों के जीवन से जुड़े हैं — जैसे महिलाओं में खून की कमी, बच्चों में कुपोषण। पत्रकारिता बदलाव की असली ताकत है।

शिक्षा से बदलाव तक : पत्रकारिता की प्रयोगशाला बना रांची विश्वविद्यालय

प्रो. ऋता शुक्ला ने इस अवसर पर विभाग की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह विभाग एक कमरे से शुरू होकर आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। उन्होंने इसे “पत्रकारिता विश्वविद्यालय” के रूप में विकसित करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति अंजनी कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, निदेशक वसंत झा, उपनिदेशक डॉ. विष्णु महतो ने भी विचार रखे।

पूर्व छात्रों का सम्मान, नई प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

‘स्पंदन’ सिर्फ विचारों का मंच नहीं था, बल्कि सम्मान और प्रेरणा का उत्सव भी था। आयोजन में पिछले पाँच वर्षों के टॉपर्स और प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को जीवंत रंग दिए। कार्यक्रम में संजय खंडेलवाल, अजय कुकरेती, डॉ. भीम प्रभाकर, अविनाश कुमार, प्रणव कुमार बब्बू, अभिषेक शास्त्री, मोमिता और गौरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। स्वागत भाषण जोसारू अध्यक्ष चंदन मिश्र ने और संचालन सुधीर पाल ने किया।

#प्रोफेसर_संजय_द्विवेदी
#स्पंदन2025
#रांची_विश्वविद्यालय
#पत्रकारिता_संवाद
#जोसारू
#भारतीय_संचार_परंपरा
#नईपहल_एक्सक्लूसिव
#मीडिया_का_दायित्व
#पूर्व_विद्यार्थी_सम्मेलन
#JournalismForChange

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail