The specified slider id does not exist.

विधायक भावना बोहरा के संग पंडरिया में सजेगा तीज महोत्सव, नृत्य-गीत में झलकेगी संस्कृति

Share this post:

18 अगस्त को सामुदायिक भवन परिसर में विधायक भावना बोहरा का ‘तीज मिलन समारोह’, तीज क्वीन का होगा चयन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। अखंड सौभाग्य और नारी शक्ति के प्रतीक पर्व ‘तीज’ को इस बार पंडरिया विधानसभा में विशेष अंदाज में मनाया जाएगा। विधायक भावना बोहरा के आमंत्रण पर 18 अगस्त 2025, सोमवार को दोपहर 2 बजे से सामुदायिक भवन परिसर, पंडरिया में भव्य ‘तीज मिलन समारोह’ का आयोजन होगा।

भावना बोहरा ने बताया कि इस उत्सव में क्षेत्र की सभी माताओं-बहनों को उत्साह, उल्लास और खुशियों के साथ शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः ₹11,000, ₹5,100 और ₹2,100 (सामूहिक) तथा ₹5,100, ₹2,100 और ₹1,100 (एकल) के पुरस्कार दिए जाएंगे।

समारोह में तीज क्वीन विजेता एवं उपविजेता का चयन भी होगा। आयोजन की विशेषता यह है कि सभी माताएं-बहनें पारंपरिक लाल या पीली साड़ी पहनकर आएंगी, जिससे पूरे कार्यक्रम में तीज के रंग और भी निखरेंगे।

भावना बोहरा ने कहा कि यह महज़ एक पर्व नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को 16 अगस्त तक पंजीयन कराना होगा।

पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क: 9755359004

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail