The specified slider id does not exist.

स्वच्छोत्सव 2025 : अरपा घाट पर गूँजी स्वच्छता की अलख, एसईसीएल ने पाँचवें साल दोहराई सामाजिक जिम्मेदारी

Share this post:

सीएमडी हरीश दुहन के नेतृत्व में चला घाट सफाई अभियान

1 घंटा – 1 दिन – 1 साथ गतिविधि से निखरा अरपा नदी तट

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। “स्वच्छता ही सेवा है” का संकल्प एक बार फिर अरपा नदी तट पर जीवंत हुआ। एसईसीएल ने स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत “1 घंटा – 1 दिन – 1 साथ” गतिविधि के तहत बिलासपुर स्थित अरपा नदी के छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह पहल लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल परिवार के करीब 100 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अरपा नदी घाट पर जुटा एसईसीएल परिवार

सीएमडी श्री हरीश दुहन के नेतृत्व और अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने घाट परिसर में फैले कचरे, प्लास्टिक बोतलों और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर बैग्स में भरा। एक घंटे की इस सामूहिक मेहनत से घाट का स्वरूप निखर उठा और स्थानीय लोगों के लिए स्वच्छता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।

स्वच्छता संग जन-जागरूकता

स्वयंसेवकों ने सफाई के दौरान “स्वच्छता ही सेवा है” का नारा लगाते हुए सामूहिक एकता और जन-जागरूकता का संदेश दिया। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रेरित किया।

सीएमडी का संदेश

सीएमडी श्री हरीश दुहन ने इस अवसर पर कहा कि, एसईसीएल केवल उत्पादन ही नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी में भी अग्रणी है। स्वच्छता अभियान हमें यह सिखाता है कि जब हम सब एक साथ आते हैं तो सकारात्मक बदलाव अवश्य संभव है। अरपा नदी के प्रति यह हमारी आस्था और जिम्मेदारी दोनों है।

सामाजिक जिम्मेदारी की ओर कदम

एसईसीएल का यह प्रयास अरपा नदी और घाट की स्वच्छता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज में नागरिक उत्तरदायित्व और सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का भी प्रतीक है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail