The specified slider id does not exist.

दिल्ली में रमन सिंह की पीएम मोदी से मुलाकात, विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण का दिया न्यौता

Share this post:

दिल्ली में रमन सिंह और पीएम मोदी की आत्मीय मुलाकात

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

1 नवंबर को होगा लोकार्पण, रजत जयंती वर्ष में नया अध्याय

छत्तीसगढ़ राज्य इस समय अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर 1 नवंबर को विधानसभा का नया भवन लोकार्पित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह दिन प्रदेश की राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा।

नए भवन में पहली बार प्रवेश करेगी विधानसभा

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और जनता की वर्षों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। आगामी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा पहली बार अपने आधुनिक, सुसज्जित और भव्य नए भवन में प्रवेश करेगी।

प्रधानमंत्री के कर-कमलों से होगा गौरव का क्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से नए विधानसभा भवन का लोकार्पण होना समस्त प्रदेशवासियों और सभी सदस्यों के लिए गौरवपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समारोह प्रदेश की राजनीति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail