The specified slider id does not exist.

जनता का भरोसा बढ़ा : विष्णु देव साय की लोकप्रियता चढ़ी ग्राफ पर, बेहतर मुख्यमंत्रियों के सर्वे में बड़े राज्यों में नंबर 2 पर

Share this post:

फरवरी 2025 की तुलना में 2.9% अंक की बढ़त, जनता का भरोसा और मजबूत

असम के हिमंता बिस्वा सरमा पहले स्थान पर, झारखंड के हेमंत सोरेन भी टॉप-3 में

बड़े राज्यों के कई दिग्गज मुख्यमंत्रियों को पछाड़ते हुए साय ने पाया दूसरा स्थान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के ताज़ा नतीजे छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बेहद खास रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने गृह राज्य में अगस्त 2025 के सर्वे में 41.9% लोगों ने संतुष्टि का अंक दिया है। यह फरवरी 2025 में मिले 39% संतोषजनक रेटिंग की तुलना में करीब 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी है। यह उछाल न सिर्फ़ उनके लिए राजनीतिक सफलता का संकेत है, बल्कि यह भी बताता है कि बड़े राज्यों की सूची में साय ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

बड़े राज्यों की रैंकिंग :

सर्वे के मुताबिक, 10 से अधिक लोकसभा सीटों वाले बड़े राज्यों की श्रेणी में मुख्यमंत्रियों की संतुष्टि रेटिंग इस प्रकार रही:

1. हिमंता बिस्वा सरमा (असम) – 44.6%

2. विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) – 41.9%

3. हेमंत सोरेन (झारखंड) – 41.9%

4. भूपेंद्र पटेल (गुजरात) – 40.7%

5. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) – 40.4%

6. मोह्न यादव (मध्यप्रदेश) – 39.2%

7. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) – 38.1%

8. मोह्न चरन मांझी (ओडिशा) – 34.2%

9. ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) – 30.1%

10. भगवंत मान (पंजाब) – 29.9%

दिलचस्प बदलाव :

साय की बढ़त: फरवरी 2025 में जहां उन्हें 39% अंक मिले थे, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा 41.9% तक पहुंच गया।

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल को फरवरी 2025 में 54% रेटिंग मिली थी, लेकिन अगस्त में यह घटकर 40.7% रह गई।

योगी आदित्यनाथ को भी फरवरी में 37% रेटिंग मिली थी, जो अब बढ़कर 40.4% हो गई।

वहीं ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विश्लेषण :

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विष्णु देव साय के लिए यह आंकड़ा बेहद मायने रखता है। सत्ता संभालने के बाद लगातार उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है और सर्वे यह दर्शाता है कि उनकी नीतियों, योजनाओं और नेतृत्व शैली से लोग संतुष्ट हैं। छत्तीसगढ़ जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्य में दूसरे पायदान पर आना, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी एक उभरते हुए प्रभावशाली नेता के रूप में पेश करता है। MOTN सर्वे के इन नतीजों से साफ है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता का ग्राफ चढ़ान पर है। आने वाले महीनों और विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में यह बढ़त उनके लिए मजबूत राजनीतिक पूंजी साबित हो सकती है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail