The specified slider id does not exist.

जनसेवा ही संकल्प, जनता ही शक्ति जन्मदिन पर भावुक हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा

Share this post:

भव्य आयोजनों के बीच जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिला स्नेह व आशीर्वाद, पौधरोपण, पूजा-अर्चना, वृद्धाश्रम व बच्चों संग मनाया खास दिन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कवर्धा/पंडरिया। 24 अगस्त का दिन पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के लिए अविस्मरणीय रहा। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह और भव्यता के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुबह से देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा और पूरा विधानसभा क्षेत्र उत्सव के रंग में डूबा दिखाई दिया।

विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा निवास परिसर में हरीतिमा ग्रुप और स्काउट-गाइड छात्रों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं, उन्होंने महामाया मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम सेमरहा के बच्चों ने भी विधायक के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। पूरे विधानसभा में जगह-जगह कार्यक्रम हुए — कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, सहसपुर-लोहारा, सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर, रंजीतपुर और जमुनिया में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम रणवीरपुर में भजन गायक पं. विवेक शर्मा के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और विधायक को शुभकामनाएं दीं।

भावना बोहरा का जनता को संदेश

जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यही ऊर्जा मुझे जनसेवा और पंडरिया के विकास के संकल्प को पूरा करने की प्रेरणा देती है।

भावना बोहरा, विधायक पंडरिया

उपलब्धियों का संक्षेप

विधायक भावना बोहरा ने जन्मदिन के अवसर पर अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को भी याद किया—

बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस सेवा

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं हेतु निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा व मोबाइल हेल्थ पैथ लैब

युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर

महिलाओं के सशक्तिकरण व विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

विधानसभा में क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों की जोरदार पैरवी

जनता की सुविधा के लिए “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” की स्थापना

✦ भावुक हुईं विधायक ✦

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में कई चुनौतियाँ आईं, लेकिन जनता के सहयोग और विश्वास से हर मुश्किल आसान हुई। “आप सभी का यह समर्थन मेरे लिए अमूल्य उपहार है। आने वाले समय में और भी बेहतर प्रयास करूंगी और समृद्ध पंडरिया का सपना जरूर साकार होगा। विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन सिर्फ व्यक्तिगत उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह जनसंपर्क, जनसेवा और जनता से जुड़ाव का पर्व बन गया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail