यात्रीगण कृपया इंतजार कीजिए… SECR ने यात्रियों की ‘पटरी’ से उतारी ज़िंदगी, 30 ट्रेनों की रद्दी की सौगात, मुसाफिर बेहाल

Share this post:

27 अगस्त से 15 सितंबर तक 26 एक्सप्रेस, 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द 6 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, 11 गाड़ियां बीच रास्ते में समाप्त रायगढ़ में यार्ड मॉडिफिकेशन बना यात्रियों की परेशानी का पर्याय मुसाफिरों की सुविधाओं पर फिर भारी पड़ी रेलवे की तकनीकी मजबूरी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायगढ़ स्टेशन पर चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत यार्ड मॉडिफिकेशन का कार्य शुरू किया है, जिसके चलते 27 अगस्त से 15 सितंबर 2025 के बीच 30 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें 26 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा की बात करने वाली रेलवे अब यात्रियों की ‘परिक्षा की ट्रेन’ बन चुकी है। यात्रियों को समय से पहले न कोई सुचारु सूचना, न विकल्प, न समुचित परिवहन की व्यवस्था। सवाल यह है कि जब योजना पहले से तय थी, तो पहले से विकल्प क्यों नहीं बनाए गए? रेलवे की योजनाएं मुसाफिरों को हमेशा ‘प्लेटफॉर्म’ पर खड़ा छोड़ जाती हैं। एक तरफ प्रोजेक्ट्स की तारीफें, दूसरी तरफ आम आदमी का हाल बेहाल। सवाल है: “क्या विकास की पटरी पर मुसाफिरों की सुविधा कुचल दी जाएगी?” रेलवे बोर्ड को इस बार यात्रियों के सब्र की टेस्टिंग भारी पड़ सकती है।

यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची दी जा रही है, जो रायगढ़ स्टेशन पर यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के चलते 27 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक प्रभावित रहेंगी:

रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेनें :

1. 18113 टाटानगर-बिलासपुर (30 अगस्त – 2 सितम्बर)

2. 18114 बिलासपुर-टाटानगर (31 अगस्त – 3 सितम्बर)

3. 18109 टाटानगर-इतवारी (3 सितम्बर)

4. 18110 इतवारी-टाटानगर (3 सितम्बर)

5. 20822 सांतरागाछी-पुणे (30 अगस्त)

6. 20821 पुणे-सांतरागाछी (1 सितम्बर)

7. 22512 कामाख्या-कुर्ला (31 अगस्त)

8. 22511 कुर्ला-कामाख्या (2 सितम्बर)

9. 22846 हटिया-पुणे (29 अगस्त, 1 सितम्बर)

10. 22845 पुणे-हटिया (31 अगस्त, 3 सितम्बर)

11. 20813 पूरी-जोधपुर (27 अगस्त)

12. 20814 जोधपुर–पूरी (30 अगस्त)

13. 20971 उदयपुर-शालीमार (30 अगस्त)

14. 20972 शालीमार-उदयपुर (31 अगस्त)

15. 13425 मालदा- सूरत (30 अगस्त)

16. 13426 सूरत-मालदा (1 सितम्बर)

17. 12905 पोरबंदर-शालीमार (27, 28 अगस्त)

18. 12906 शालीमार-पोरबंदर (29, 30 अगस्त)

19. 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह (29 अगस्त)

20. 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा (1 सितम्बर)

21. 22843 बिलासपुर-पटना (29 अगस्त)

22. 22844 पटना- बिलासपुर (31 अगस्त)

23. 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो (2 सितम्बर)

24. 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो (3 सितम्बर)

25. 12101 कुर्ला–शालीमार (29 अगस्त)

26. 12102 शालीमार-कुर्ला (31 अगस्त)

रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें :

1. 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (31 अगस्त – 15 सितम्बर)

2. 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (31 अगस्त – 15 सितम्बर)

3. 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (31 अगस्त – 15 सितम्बर)

4. 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (30 अगस्त – 14 सितम्बर)

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें :

1. 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो (30 अगस्त) – झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर

2. 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो (1 सितम्बर) – रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर

3. 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो (29 अगस्त, 1 सितम्बर) – उपरोक्त रास्ते से

4. 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो (31 अगस्त, 2 सितम्बर) – उपरोक्त रास्ते से

5. 12101 कुर्ला-शालीमार (30 अगस्त, 1 सितम्बर) – उपरोक्त रास्ते से

6. 12102 शालीमार-कुर्ला (1, 3 सितम्बर) – उपरोक्त रास्ते से

आंशिक रूप से रद्द / समाप्त होने वाली ट्रेनें :

1. 68861/62 गोंदिया–झारसुगुडा पैसेंजर (31 अगस्त – 15 सितम्बर) – बिलासपुर-झारसुगुड़ा रद्द

2. 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना (30 अगस्त – 13 सितम्बर) – बिलासपुर में समाप्त

3. 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना (1 – 15 सितम्बर) – बिलासपुर से चलेगी

4. 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (31 अगस्त – 15 सितम्बर) – बिलासपुर में समाप्त

5. 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी (1 – 16 सितम्बर) – बिलासपुर से शुरू

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail