जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने की कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी और हितग्राहियों से 100-100 रुपए वसूलने के आरोप में जनपद पंचायत रामानुजगंज के ग्राम पंचायत विसुनपुर के सचिव बलदेव यादव को निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के आदेश पर की गई।
मामला क्या है ?
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों से 100-100 रुपए वसूले जाने की शिकायतें आई थीं।
जांच में आरोप सही पाए गए।
सचिव बलदेव यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
आदेश का हवाला
निलंबन छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण एवं अपील) नियम 1999 के तहत किया गया है।
निलंबन अवधि में बलदेव यादव को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
प्रशासन का रुख
जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने साफ चेतावनी दी है कि योजनाओं में गड़बड़ी या हितग्राहियों से वसूली जैसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। यह निलंबन संदेश है कि ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
About The Author














