नीरज जैन को दोबारा मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा जीपीएम जिला उपाध्यक्ष :  संघ विचारधारा और सामाजिक सेवा से तराशा गया नेतृत्व

Share this post:

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले की बहुप्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी आखिरकार घोषित हो गई है। संगठन की इस नयी सूची में पेंड्रा के लोकप्रिय समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज जैन को पुनः भाजपा जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित सूची के सार्वजनिक होते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे अनुभव और समर्पण का सम्मान बताया।

संघ की संस्कारशाला से निकला मजबूत संगठनकर्ता

नीरज जैन की राजनीतिक यात्रा महज पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सेवा पथ का जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित नीरज जैन ने अपने छात्र जीवन से ही ABVP के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया और धीरे-धीरे संगठन के हर स्तर पर जिम्मेदारी को निष्ठा और दक्षता से निभाया।

ढाई दशक से ‘पहल’ के अध्यक्ष

नीरज जैन समाजसेवा को केवल मंचीय चर्चा नहीं बल्कि जमीनी हकीकत मानते हैं। पिछले 25 वर्षों से वे सामाजिक संगठन ‘पहल’ के अध्यक्ष के रूप में सतत सक्रिय हैं। रक्तदान, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

राजनीति में निरंतर सक्रियता, प्रशासनिक अनुभव भी गहराई से

नीरज जैन पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा पदाधिकारी, और जिला उपाध्यक्ष जैसे संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं। साथ ही पेंड्रा नगरपालिका के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य, और भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्य आयुक्त जैसे प्रशासनिक पदों पर भी उन्होंने सक्रिय नेतृत्व दिया है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज की सेवा ही प्राथमिकता” – नीरज जैन

नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि वे भाजपा संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हैं और संगठनात्मक सामूहिकता और कार्यकर्ता सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे। उनका स्पष्ट कहना है –”मेरा संकल्प है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। मैं कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए सतत प्रयासरत रहूंगा।”

यह नियुक्ति न केवल अनुभव और समर्पण की पुनर्पुष्टि है, बल्कि संगठन की उस विचारधारा का प्रमाण भी है, जो सेवा, विचार और कर्म के संतुलन से नेतृत्व गढ़ती है।
नीरज जैन का पुनः उपाध्यक्ष बनना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है और जीपीएम जिले के संगठन को एक अनुभवी दिशा-निर्देशक प्राप्त हुआ है।

#भाजपा_जीपीएम #नीरज_जैन #जिला_उपाध्यक्ष #संघ_से_संगठन_तक #नईपहल_न्यूज़

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail