The specified slider id does not exist.

विधायक शेषराज हरबंश ने खोली सिस्टम की पोल : पंचायत में PDS दुकान बंद, जनता मजबूर !

Share this post:

जनता से धोखा क्यों ? विधायक का सवाल जब गांव में दुकान है तो राशन दूसरी पंचायत से क्यों ?

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पामगढ़ । विधानसभा पामगढ़ की महिला विधायक शेषराज हरबंश ने सरकारी सिस्टम की लापरवाही पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को पत्र लिखकर सवाल उठाया है कि जब ग्राम पंचायतों में PDS की दुकानें मौजूद हैं, तो फिर वहां के ग्रामीणों को आख़िर क्यों दूसरे पंचायतों में राशन लेने भेजा जा रहा है ?

विधायक का तंज प्रशासन पर सीधा वार

विधायक शेषराज हरबंश का कहना है कि, गरीबों के नाम पर योजनाएं तो कागज़ पर खूब चलती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में जनता को मीलों पैदल चलकर राशन लेना पड़ रहा है। पंचायत में दुकान बंद रखी जाती है और लोगों को मजबूरी में दूसरे गांव भटकना पड़ता है। क्या यही ‘सुविधा’ है सरकार की ?

गरीब और मज़दूर सबसे ज्यादा परेशान

पंचायत में PDS दुकान होने के बावजूद वितरण नहीं हो रहा। ग्रामीणों को दूर-दराज़ दूसरी पंचायत जाना पड़ रहा है। मज़दूर वर्ग का समय और मजदूरी दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

विधायक की मांग : तुरंत सुधार हो

विधायक शेषराज हरबंश ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता में गहरा आक्रोश फैलेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रत्येक पंचायत की दुकान को वहीं संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिले।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail