राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माँगनी होगी सभी माताओं से माफी : भावना बोहरा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। भाजपा की महिला विधायक भावना बोहरा ने कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “हार की हताशा में कांग्रेस और उनके सहयोगी इतने नीचे गिर चुके हैं कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सामने खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी को लेकर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।”
भावना बोहरा ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कृत्य बताते हुए कहा –
“एक महिला और माँ होने के नाते मैं इसकी घोर निंदा करती हूँ। जो प्रधानमंत्री देश की करोड़ों माताओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर क्षण समर्पित हैं, उनकी स्वर्गीय माताजी का अपमान दरअसल देश की हर माँ का अपमान है।”
पारिवारिक संस्कार” पर उठाए सवाल
विधायक बोहरा ने कांग्रेस और INDI गठबंधन के नेताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “क्या यही कांग्रेस और उनके सहयोगियों के पारिवारिक संस्कार हैं? सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माताजी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।”
राहुल-तेजस्वी से माँगी देश की सभी माताओं से माफी
भावना बोहरा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश की हर माँ से सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए। यह केवल मोदी जी की माताजी का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृत्व शक्ति का अपमान है और इसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”
About The Author














