The specified slider id does not exist.

तीज मिलन में महिला शक्ति का महासंगम : पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग झूमी 2500 से अधिक महिलाएं

Share this post:

सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के बीच तीज पर्व का उत्सव बना महिला शक्ति का प्रतीक

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने सोमवार सामुदायिक भवन में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र की 2500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। पूरे आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं ने महिलाओं में उत्साह का संचार किया।

महिलाओं की उमंग और सांस्कृतिक रंग

समारोह में महिलाओं ने सामूहिक और एकल नृत्य प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त समूह को ₹11,000, द्वितीय को ₹5,100 और तृतीय को ₹2,100 तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को ₹5,100, द्वितीय को ₹2,100 और तृतीय को ₹1,100 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा –

तीज भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक पर्व है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और नारी शक्ति का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए कठोर व्रत रखती हैं, जो हमारी आस्था और समर्पण की मिसाल है। बोहरा ने इसे नारी शक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमें हमारी जड़ों और परंपराओं से जोड़ता है।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार की पहल

भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य व केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

सामाजिक समरसता का संदेश

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधि, मंडल व प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह में एकता, संस्कृति और नारी शक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail