रानीदहरा में बह गई ज़िंदगी, जिम्मेदार कौन ? हर साल लापरवाही की भेंट चढ़ते हैं सैलानी

Share this post:

रानीदहरा जलप्रपात में मौत ! बाइक सवार युवक पुल से बहा, एक की मौत, रेस्क्यू जारी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कबीरधाम। जिले के मशहूर पर्यटन स्थल रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से उफान पर आए जलप्रपात में बाइक सवार दो युवक बह गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा किसी तरह बच निकला। मृतक की पहचान नरेंद्र पाल के रूप में हुई है, जिसका शव तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ। वहीं, जलप्रपात में फिसलकर एक अन्य युवक के लापता होने की खबर है, जिसे खोजने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बरसात में उफान पर हैं जलप्रपात और नाले, फिर भी नहीं रुक रही लापरवाही

रविवार होने के कारण रानीदहरा जलप्रपात में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मुंगेली जिले से आए कुछ पर्यटक जब पुल पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज बहाव में बाइक फिसली और दो लोग पानी में गिर पड़े। जहां एक युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया, वहीं नरेंद्र पाल पानी की धार में बह गया। उसका शव तीन किलोमीटर नीचे पाया गया। साथ ही जलप्रपात के एक अन्य हिस्से में एक युवक फिसलकर पानी में गिर गया और वह अब तक लापता है।

हर साल हो रही हैं दुर्घटनाएं, फिर भी सुरक्षा के कोई ठोस इंतज़ाम नहीं !

रानीदहरा जलप्रपात बोड़ला से करीब 7 किमी अंदर चिल्फी नेशनल हाईवे से जुड़ा है। यह इलाका हर साल सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा या चेतावनी बोर्ड नजर नहीं आता। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की भी इसी स्थान पर मौत हुई थी, जब वे दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए थे।

सेल्फी की दीवानगी बन रही मौत की वजह

बरसात के मौसम में जलप्रपात और नदी-नाले उफान पर रहते हैं, बावजूद इसके लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आते। सेल्फी लेने की होड़ और रोमांच की चाह कई बार उन्हें मौत के मुंह में धकेल देती है। यही लापरवाही रानीदहरा जैसे हसीन प्राकृतिक स्थल को अब “खतरनाक ज़ोन” बना रही है।

सुलगते सवाल

प्रशासन को चेतावनी या इंतज़ार?

क्या हर हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन?

कब मिलेंगे सुरक्षा घेराबंदी, चेतावनी संकेत और बचाव दल?

कब रुकेगी “घूमने की आज़ादी” की कीमत “जिंदगी” से चुकाना?

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail