The specified slider id does not exist.

नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा हमला : संवैधानिक सीमा लांघा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल, राज्यपाल से एक मंत्री को हटाने की मांग

Share this post:

अनुच्छेद 164(1)(क) का हवाला देते हुए महंत ने कहा, 15% से ज़्यादा मंत्री असंवैधानिक

नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा आरोप: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल संवैधानिक सीमा से बाहर !

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर मंत्रियों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 15% से अधिक हो चुकी है, इसलिए कम से कम एक मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।

क्या है मामला ?

भारत के संविधान का अनुच्छेद 164(1)(क) कहता है कि किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकती। महंत का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में यह सीमा पार कर दी गई है।

महंत का तर्क

मंत्रियों की संख्या 15% सीमा से अधिक हो गई है।

संविधान का सीधा उल्लंघन हो रहा है।

अतिशेष मंत्रियों को हटाना ज़रूरी है।

महंत की मांग

महंत ने राज्यपाल से मांग की है कि संविधान की रक्षा के लिए एक मंत्री को पद से हटाकर मंत्रिमंडल की संख्या को वैधानिक सीमा में लाया जाए। इस पत्र के बाद विपक्ष सरकार को घेरने में जुट गया है। वहीं सत्तापक्ष के सामने संवैधानिक संकट और राजनीतिक दबाव दोनों खड़े हो गए हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail