सुशासन तिहार के बीच अपने ही सरकार की स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भड़के पूर्वी मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सीएम को लिखा पत्र

Share this post:

मरीजों को मेकाहारा प्रबंधन द्वारा तारीख पर तारीख देने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने का किया आग्रह

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री व रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ही सरकार की स्वास्थ्य सुविधा के खिलाफ  छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय हृदय रोग संस्थान एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, मेकाहारा रायपुर में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी की सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है। सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी हैं। जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक उपचार से वंचित रह रही है और निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा गया पत्र

उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वशासी परिषद की बैठकों सहित कई मंचों पर इस गंभीर विषय की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आज भी मरीजों को केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को विवश हैं। सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर अविलंब निर्णय लिया जाए, ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टिट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail