वनांचल में विकास की बयार : पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र को सौंपी ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Share this post:

भगतपुर-घोघरा सड़क निर्माण से सुगम होगी कनेक्टिविटी, किसानों और व्यापारियों की राह हुई आसान

  • ₹6.12 करोड़ की लागत से भगतपुर से घोघरा तक 3.50 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन।
  • पांडातराई मंडल के ग्रामीण अंचलों में आंगनबाड़ी भवन, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और चेकडेम का लोकार्पण।
  • वनांचल के किसानों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को मिलेगा सीधा आर्थिक लाभ व सुगम आवागमन।

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई मंडल अंतर्गत ₹6,54,48,000 के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए ₹6,12,10,000 की लागत से भगतपुर से घोघरा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस सड़क के बन जाने से भगतपुर, घोघरा, मिन्झौरी, खैरझिटी और वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर सहित आसपास के कई ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेषकर इन क्षेत्रों में सब्जी की फसल उगाने वाले किसानों और व्यापारियों को पांडातराई तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय करने की असुविधा से भी बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण किए गए प्रमुख कार्य:

  • ग्राम पाढ़ी: ₹11.69 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन और ₹5 लाख की लागत से अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण।
  • ग्राम खैरझिटी पुराना: ₹11.69 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवन और ₹14 लाख की लागत से चेकडेम का लोकार्पण।

इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ महिलाओं और नौनिहालों को बेहतर स्वास्थ्य व पोषण सेवाएं तथा डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, खैरझिटी पुराना में चेकडेम के निर्माण से जल संरक्षण को भी एक नया बल मिला है।

विकास को लेकर प्रतिबद्धता:

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा का सर्वांगीण विकास और हर गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है।ारा प्रयास है कि वनांचल क्षेत्रों से लेकर हर गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचें।

उन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पंडरिया विधानसभा में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और अधोसंरचना निर्माण कार्यों तथा 300 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल एवं जल आवर्धन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। शिक्षा, कृषि, सड़क और जनकल्याण के माध्यम से पंडरिया का हर गांव निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail