सरकार का चेहरा चमकाने वाले अफसर आईएएस डॉक्टर रवि मित्तल को अब सौंपा गया सीएम के कामकाज का दायित्व

रायपुर। “रवि” – जिसका अर्थ होता है सूर्य। और सूर्य का स्वभाव है चमकना, प्रकाशित करना, जीवन देना। छत्तीसगढ़ शासन में एक ऐसा ही नाम है – डॉ. रवि मित्तल, जो न केवल अपने नाम के अनुरूप सरकार की योजनाओं को चमकाने का काम कर रहे हैं, बल्कि अब उन्हें राज्य के सबसे अहम स्थान – मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब डॉ. रवि मित्तल होंगे सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यशैली के भी प्रमुख संचालक।
रवि की रोशनी अब सीएम सचिवालय में

जनसंपर्क विभाग में रहते हुए डॉ. मित्तल ने सरकार की योजनाओं को जिस कुशलता और पारदर्शिता से आम जनता तक पहुँचाया, उसने शासन-प्रशासन की कार्यशैली में एक नया प्रकाश डाला। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की ब्रांडिंग सिर्फ प्रचार नहीं रही, जन-जन से जुड़ने की संजीवनी बनी। अब इसी रोशनी को मुख्यमंत्री सचिवालय की दीवारों के भीतर तक ले जाया जा रहा है – जहां नीतियाँ बनती हैं, फैसले तय होते हैं और शासन की दिशा सुनिश्चित होती है।
IAS बनने तक का सफर – आत्मबल की लौ से जला उजाला
UPSC में बिना किसी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी से
पहले ही प्रयास में 61वीं रैंक, और बन गए IAS
29 अगस्त 2016 को सर्विस ज्वाइन की
मूल निवासी: उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले का चांदपुर कस्बा
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: दिल्ली से MBBS डॉक्टर
जहाँ ज्यादातर लोग सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग और मार्गदर्शन के लिए मशहूर शहरों का रुख करते हैं, वहीं डॉ. मित्तल ने यह साबित किया कि आत्मविश्वास और अनुशासन हो तो किसी बाहरी सहायता की ज़रूरत नहीं।
रवि का प्रशासनिक उजाला – कहाँ-कहाँ बिखेरी रोशनी
डॉ. रवि मित्तल ने अब तक जिन स्थानों और पदों पर सेवा दी, वहाँ उनके काम करने की शैली और सोच ने उन्हें सबसे अलग खड़ा किया:
1. एसडीएम, बगीचा (जशपुर) – सेवा की शुरुआत
2. CEO, जिला पंचायत रायपुर – नवाचार व डिजिटल पहलों में अग्रणी
3. कलेक्टर, जशपुर – ज़मीनी प्रशासन में सक्रिय और जनोन्मुखी कार्यशैली
4. आयुक्त, जनसंपर्क विभाग – योजनाओं को चेहरे देने वाले रणनीतिकार
5. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद – संवाद और मीडिया मैनेजमेंट में दक्ष
6. संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय (वर्तमान) – अब नीति व क्रियान्वयन का केंद्र
रवि अब केवल अफसर नहीं, सरकार का प्रतिबिंब हैं
मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी उस अफसर को मिलती है, जो भरोसे, बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता का प्रतिरूप हो। डॉ. मित्तल अब न केवल सरकार की छवि गढ़ेंगे, बल्कि योजनाओं की दिशा, रफ्तार और रिपोर्टिंग की निगरानी भी उन्हीं की निगाहों से होगी।अब रवि केवल सरकार की आवाज़ नहीं, निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बन चुके हैं। यह पद उनके लिए सिर्फ प्रोमोशन नहीं, एक गहरा भरोसा है।”


About The Author










































