छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले का नाम बदलने की मांग, स्थानीय व्यापारी ने रखा हसदेव रखने का प्रस्ताव

Share this post:

– वर्तमान नाम को बताया लंबा और अटपटा

रविकांत सिंह राजपूत। मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का नाम बदलने की मांग सामने आई है। स्थानीय नागरिक राधेश्याम अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिले का नाम हसदेव रखने का प्रस्ताव दिया है।

पत्र में कहा गया है कि वर्तमान नाम मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर न केवल लंबा है, बल्कि बोलने और सुनने में भी अटपटा लगता है। इसके स्थान पर क्षेत्र की पवित्र नदी हसदेव के नाम पर जिले का नामकरण करने से यह छोटा और प्रतिष्ठित होगा।

उल्लेखनीय है कि पहले इस जिले का नाम केवल मनेन्द्रगढ़ था। बाद में इसमें चिरमिरी और भरतपुर को जोड़ा गया। नाम परिवर्तन के लिए भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail