छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिव तक का सफर : डाक्टरी का पेशा छोड़ चुनी प्रशासनिक सेवा, बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में 61वीं रैंक, आज सरकार की छवि संवारने की महती जिम्मेदारी निभा रहे हैं डॉ. मित्तल

रविकांत सिंह राजपूत। नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। किसी भी सरकार की पहचान उसके जनसंपर्क विभाग से होती है। जनता तक नीतियों और योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना, छवि को बेहतर बनाना और विश्वास कायम करना ही इस विभाग की सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि इस महत्वपूर्ण विभाग की कमान जब किसी विलक्षण प्रतिभा के हाथ में आती है तो नतीजे भी असाधारण होते हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार का यही आईना संभाल रहे हैं आईएएस डॉ. रवि मित्तल, जिनका सफर ही उनकी क्षमता और समर्पण की गवाही देता है।
प्रतिभा, विनम्रता और कार्यशैली बनी पहचान
डॉ. रवि मित्तल, जिन्हें लोग उनकी प्रतिभा, विनम्रता और कार्यशैली के लिए जानते हैं, ने मात्र 22 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। बिना किसी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में 61वीं रैंक हासिल की। चिकित्सक परिवार से ताल्लुक रखने वाले मित्तल ने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी, लेकिन देशसेवा की लगन ने उन्हें प्रशासनिक सेवाओं की ओर मोड़ दिया।
प्रशासनिक पृष्ठभूमि :
रायगढ़ और रायपुर जिला पंचायत के सीईओ
रायपुर के एसडीएम
जशपुर के कलेक्टर (जहाँ उनकी कार्यशैली ने सबको प्रभावित किया)
वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव और जनसंपर्क आयुक्त
जशपुर कलेक्टर के रूप में उनकी कार्यशैली ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इतना प्रभावित किया कि उन्हें सीधे जनसंपर्क आयुक्त की महती जिम्मेदारी सौंप दी गई। कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री के सचिव पद पर भी आसीन किया गया।
सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु :
आज डॉ. मित्तल के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग राज्य की योजनाओं और नीतियों को अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए आमजन तक पहुंचा रहा है। उनकी रणनीति और सक्रियता से सरकार की छवि और भी सशक्त होती जा रही है। 22 साल की उम्र में यूपीएससी टॉपर बनकर प्रशासनिक सेवा में आए डॉ. रवि मित्तल आज छत्तीसगढ़ सरकार की छवि संवारने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली और दूरदर्शिता से यह साबित हो रहा है कि जब प्रतिभा और जिम्मेदारी मिल जाती है, तो नतीजे ऐतिहासिक होते हैं।
About The Author














