सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त को विदेश प्रवास पर जाएंगे जापान, रवाना होने से पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार तय है। नई पहल को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, यह विस्तार 21 अगस्त से पहले होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त को विदेश प्रवास पर जापान जा रहे हैं।
विस्तार, पुनर्गठन नहीं — सभी वर्तमान मंत्री बरकरार
सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में किसी भी वर्तमान मंत्री को नहीं हटाया जाएगा। केवल विस्तार होगा, पुनर्गठन नहीं। वर्तमान में मंत्रिमंडल में 11 सदस्य हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शामिल हैं, और इसमें 3 नए मंत्री जोड़े जाएंगे। यह छत्तीसगढ़ का पहला मौका होगा जब मंत्रिमंडल में 14 सदस्य होंगे, हरियाणा की तर्ज पर।
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की तैयारी
नए मंत्रियों के चयन में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी है —
1 मंत्री – सामान्य वर्ग से
1 मंत्री – अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से
1 मंत्री – पिछड़ा वर्ग से
क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर —
बिलासपुर या सरगुजा संभाग से 1
रायपुर या दुर्ग संभाग से 1
बस्तर संभाग से 1 मंत्री को अवसर मिलेगा।
संभावित दावेदारों की दौड़
मंत्री पद की रेस में ये नाम चर्चा में हैं —
अमर अग्रवाल
पुरंदर मिश्रा
लता उसेंडी
राजेश मूणत
संपत अग्रवाल
गजेंद्र यादव
वर्तमान साय मंत्रिमंडल — 11 सदस्य
1. विष्णु देव साय – मुख्यमंत्री
2. अरुण साव – उपमुख्यमंत्री
3. विजय शर्मा – उपमुख्यमंत्री
4. रामविचार नेताम
5. दयालदास बघेल
6. केदार कश्यप
7. लखन लाल देवांगन
8. श्याम बिहारी जायसवाल
9. ओ. पी. चौधरी
10. लक्ष्मी राजवाड़े
11. टंकराम वर्मा


















About The Author














