The specified slider id does not exist.

सीएम साय की पहल रंग लाई:छत्तीसगढ़ को मिला यूरिया और डीएपी का 50-50 हजार टन अतिरिक्त आबंटन

Share this post:

कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसदों की दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात किसानों को खरीफ सीजन में बड़ी राहत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। खरीफ सीजन में धान की फसल के लिए खाद की बढ़ी मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ को केंद्र से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यूरिया और डीएपी खाद का 50-50 हजार टन अतिरिक्त आबंटन मंजूर किया है। दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री से मुलाकात कर राज्य के किसानों के लिए खाद की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध किया था। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, विजय बघेल, कमलेश जांगड़े, रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेन्द्र बहादुर सिंह के साथ छत्तीसगढ़ मार्कफेड की प्रबंध संचालक किरण कौशल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बैठक में बताया गया कि अगस्त-सितंबर में रोपा-बियासी के समय किसानों को सबसे ज्यादा फॉस्फेटिक खाद की जरूरत होती है। मौजूदा सप्लाई प्लान के तहत जुलाई तक यूरिया का 5.99 लाख मीट्रिक टन और डीएपी का 2.68 लाख मीट्रिक टन आबंटन था, लेकिन अब तक क्रमशः 4.63 लाख और 1.61 लाख मीट्रिक टन की ही आपूर्ति हो पाई है।केंद्रीय मंत्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मांग को तुरंत मंजूरी देते हुए उर्वरक मंत्रालय को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खाद भंडारण और वितरण
कृषि विभाग के अनुसार खरीफ 2025 में अब तक 6.72 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 2.14 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 80 हजार मीट्रिक टन एमओपी का भंडारण किया जा चुका है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए एनपीके और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है। यह निर्णय राज्य के किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail