The specified slider id does not exist.

मुख्यमंत्री साय का खेलों को बढ़ावा : ओलंपिक प्रतिभाओं के लिए 21 लाख और पदक विजेताओं के लिए करोड़ों का प्रोत्साहन

Share this post:

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, बंद अलंकरण समारोह फिर से शुरू, ओलंपिक विजेताओं के लिए करोड़ों का इनाम

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों को नई उड़ान देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में ऐतिहासिक घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश से ओलंपिक में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बैठक के मुख्य बिंदु

वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन

वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन

नए ऑडिटर की नियुक्ति

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने पर बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री साय ने कहा –

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार लगातार उन्हें मंच देने और प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। हमने बंद पड़े खेल अलंकरण समारोह को पुनः शुरू किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।”

ओलंपिक विजेताओं के लिए इनामी राशि का ऐलान

स्वर्ण पदक विजेता : 3 करोड़ रुपये

रजत पदक विजेता : 2 करोड़ रुपये

कांस्य पदक विजेता : 1 करोड़ रुपये

यह घोषणा खिलाड़ियों के लिए न केवल उत्साहवर्धन है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया परिसरों की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ अधोसंरचना विस्तार पर चर्चा हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि 2036 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ओलंपिक मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद को इसके लिए चुना गया है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने वनांचल की प्रतिभाओं को नई पहचान दी है। वहीं महासचिव विक्रम सिसोदिया ने सचिवीय प्रतिवेदन का वाचन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, गजराज पगारिया और कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित खेल संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail