The specified slider id does not exist.

वीडियो : छत्तीसगढ़ की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद बनीं ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंटेलिजेंट’

Share this post:

नई दिल्ली में आयोजित भारत की सबसे बड़ी मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया सीजन 2025’ में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। उन्हें ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंटेलिजेंट’ क्राउन से नवाज़ा गया। प्रज्ञा प्रसाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट बनीं और 28 प्रतिभागियों में 9वें पायदान पर रहीं। प्रज्ञा प्रसाद के पति राजीव कुमार भी पत्रकार है।

पत्रकारिता से लेकर ग्लैमरस मंच तक का सफर

प्रज्ञा प्रसाद का परिचय सिर्फ एक प्रतियोगी तक सीमित नहीं है। वे लगभग 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दूरदर्शन मध्यप्रदेश, ईटीवी भारत, जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, IBC24, दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूज 24 एमपी-सीजी जैसे नामी मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में वे आकाशवाणी रायपुर में प्रेज़ेंटर हैं।

बेटी से मिली प्रेरणा

क्राउन जीतने के बाद प्रज्ञा प्रसाद ने कहा—
“इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी बेटी सिद्धि ने मुझे इस मंच तक पहुँचने की प्रेरणा दी। हर बच्चा अपनी मां को दुनिया में सबसे सुंदर और प्रतिभाशाली मानता है। इसी विश्वास ने मुझे आगे बढ़ने का हौसला दिया।”

सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा योगदान

फाइनलिस्ट के तौर पर प्रज्ञा प्रसाद ने पुणे स्थित निसर्ग सृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन और स्पर्श NGO के साथ मिलकर चैरिटी वर्क और मेंस्ट्रुअल हाईजीन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने इस मंच को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सामाजिक संदेश और आत्म-विकास का अवसर माना।

ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन

नई दिल्ली के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रज्ञा प्रसाद ने टैलेंट राउंड, फोटोशूट और रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ज्यूरी पैनल में पद्मश्री शहनाज हुसैन, डॉ. ब्लॉसम कोचर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, एमटीवी सेलेब्रिटी पीयू शर्मा सहित कई दिग्गज शामिल रहे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार, गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया सिर्फ खिताब की दौड़ नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व निखार और जीवनभर का अनुभव प्रदान करने वाला मंच है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail