
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर मंडल एवं सैक्टर कमेटियों के गठन हेतु कुल 236 ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सकलेन कामदार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी संबंधित जिलों में जाकर स्थानीय कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मंडल और सैक्टर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
क्या है उद्देश्य ?
इस व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025 के आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की ज़मीनी पकड़ को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना है। मंडल-सैक्टर कमेटी गठन कार्यक्रम–2025 के अंतर्गत प्रदेश संगठन ने हर ब्लॉक में सक्रिय नेतृत्व स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि कांग्रेस का ढांचा बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से काम करे।

देखिए लिस्ट











About The Author










































