
मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत की राज्य की उपलब्धियां, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार पर साझा की योजनाएं, 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित होगा “अमृत रजत महोत्सव” पीएम मोदी को किया गया आमंत्रित
नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया न्योता।
अंजोर विज़न @2047’ से रचे जाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ के नए अध्याय

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने समावेशी और सतत विकास के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, नवाचार, उद्योग और पर्यावरण जैसे प्राथमिक क्षेत्रों पर फोकस किया गया है।
जन विश्वास विधेयक 2025” से न्याय प्रणाली में बढ़ी पारदर्शिता
प्रधानमंत्री को बताया गया कि छत्तीसगढ़ ने केंद्र के जन विश्वास अधिनियम 2023 से प्रेरणा लेकर अपनी न्याय प्रणाली को सरल, सुगम और भरोसेमंद बनाया है।

नवा रायपुर बनेगा देश का नया टेक्नो-हब
SCRDA के ज़रिए राजधानी को स्मार्ट व आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेमीकंडक्टर यूनिट और एआई डेटा सेंटर की स्थापना से छत्तीसगढ़ तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर।
औद्योगिक नीति 2024-30 ने बदली निवेश की तस्वीर — 6.65 लाख करोड़ के प्रस्ताव
84 कंपनियों से बड़े निवेश प्रस्ताव मिले, टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट, आईटी और एआई सेक्टर में हो रही तेज़ प्रगति।
मेडिसिटी और एडु-सिटी परियोजनाएं बदलेंगी स्वास्थ्य और शिक्षा का चेहरा
रायपुर में विकसित की जा रही मेडिसिटी से छत्तीसगढ़ बनेगा मेडिकल हब, वहीं एडु-सिटी से उच्च शिक्षा को मिलेगा आधुनिक स्वरूप।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लौट रहा विश्वास — आत्मसमर्पण कर रहे उग्रवादी
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की संवेदनशील नीतियों और पुनर्वास कार्यक्रमों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और विकास की नई बयार बह रही है।
शिक्षा के डिजिटलीकरण से सुदूर क्षेत्रों में पहुँच रही गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई
शालाओं के युक्तियुक्तीकरण और प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती से राज्य भर में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है।
मुख्यमंत्री का बड़ा बयान :
“प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उनकी उपस्थिति से 1 नवंबर का आयोजन ऐतिहासिक और प्रेरक बनेगा।”
#ModiMeetsSai #ChhattisgarhAt25 #AmritRajatMahotsav #NavaRaipurVision #InvestmentInChhattisgarh #SemiconductorInRaipur #DigitalEducation #MedicityRaipur #JanVishwasBill #CMModiMeeting


About The Author










































