
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता का सुंदर संगम
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निवास कार्यालय एक अद्भुत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मिलन का साक्षी बना। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने अपनी सहयोगी बहनों संग मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।
सीएम साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा

“रक्षाबंधन मात्र एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ मुझे अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।”
इस अवसर पर वातावरण में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला, जो रक्षाबंधन के वास्तविक संदेश—सुरक्षा, विश्वास और स्नेह—को और अधिक प्रखर करता है।


About The Author










































