बड़ी खबर : गाय के बहाने, दीवार के सहारे… कोरबा जेल से भाग निकले POCSO के 4 दरिंदे !

Share this post:

जिला जेल को चकमा देकर 25 फीट दीवार फांद गए चार आरोपी, CCTV ने खोली सुरक्षा की पोल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहाँ कोरबा जिला जेल से 4 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। चारों आरोपी पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के गंभीर मामलों में जेल में बंद थे। यह पूरी घटना जेल परिसर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गाय के कफन-दफन के नाम पर चारों आरोपी जेल की पिछली दीवार के पास पहुंचे थे। योजना के मुताबिक, उन्होंने जेल की लगभग 25 फीट ऊँची दीवार फांदकर भागने में सफलता हासिल कर ली। इस दौरान जेल परिसर की लाइटें बंद थीं, जिससे उन्हें भागने में अतिरिक्त मदद मिली। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जेल प्रशासन, और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। जेल से भागे आरोपियों की पहचान और तलाशी के लिए जिला भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी थानों और चेक पोस्टों पर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने जेल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

अब सवाल उठ रहे हैं कि :

आखिर इतनी ऊँची दीवार को कैदी इतनी आसानी से कैसे फांद गए?

गाय के दफनाने के नाम पर दीवार के पास तक पहुंचने की अनुमति कैसे मिली?

जेल की सुरक्षा और निगरानी तंत्र आखिर क्यों विफल रहा?

CCTV फुटेज में दिखाई दे रही गतिविधियों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान और सुराग जुटाए जा रहे हैं।

जेल प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail