कोरिया, बिलासपुर और रायपुर की धरती पर प्रशासनिक छाप छोड़ चुके विकास शील अब संभालेंगे राज्य की शीर्ष नौकरशाही की कमान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर/कोरिया। कभी कोरिया जिले की सड़कों और गलियों में विकास योजनाओं की निगरानी करने वाले IAS अधिकारी विकास शील अब छत्तीसगढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचने जा रहे हैं। 1994 बैच के इस अफसर को राज्य का 12वां मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। मनिला से रायपुर तक सिर्फ 72 घंटों के भीतर हुए घटनाक्रम ने सत्ता के गलियारों को चौंका दिया है।
कोरिया से शुरू हुई पहचान
विकास शील की प्रशासनिक यात्रा का सबसे अहम पड़ाव रहा कोरिया जिले का कलेक्टर पद।
यहाँ उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने पर फोकस किया।
लोगों के बीच ईमानदार और सुलझे हुए अधिकारी के तौर पर छवि बनाई।
इसके बाद बिलासपुर और रायपुर कलेक्टरी में भी उनका कामकाज सुर्खियों में रहा।
मनिला से अचानक रायपुर बुलावा
12 सितम्बर: DoPT ने recall आदेश जारी किया।
13 सितम्बर: मनिला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से औपचारिक विदाई।
14 सितम्बर: रायपुर में उनके नाम की पुष्टि लगभग तय।
अगले सप्ताह तक वे औपचारिक रूप से मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लेंगे।
क्यों ज़रूरी है उनकी वापसी ?
राज्य अपनी सिल्वर जुबली वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
रायपुर में नया पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होना है।
बस्तर में औद्योगिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने की चुनौती है।
ऐसे समय में विकास शील जैसे अनुभवी और ग्लोबल विज़न वाले अफसर को शीर्ष पर लाना सरकार की रणनीति मानी जा रही है।
अनुभव की लंबी फेहरिस्त
कलेक्टर: कोरिया, बिलासपुर, रायपुर
सचिवालय: शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली:
अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य – महामारी प्रबंधन
मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन – करोड़ों लोगों तक जल पहुंचाने की योजना
जनवरी 2024: ADB, मनिला में Advisor — 9 माह में ही वापसी
व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल
जन्म: 1969
शिक्षा: B.E. Electrical, Master’s in Electrical Engineering
IAS जॉइनिंग: 1994 बैच, छत्तीसगढ़ कैडर
पहचान: जमीनी अनुभव + राष्ट्रीय स्तर का विज़न + अंतरराष्ट्रीय exposure

About The Author














