The specified slider id does not exist.

बस्तर सांसद सुपुत्री ने छुए प्रधानमंत्री मोदी के चरण, मिला स्नेहिल आशीर्वाद

Share this post:

महेश कश्यप ने बस्तर दशहरे में शामिल होने का दिया न्योता, पीएम ने स्वीकारा निमंत्रण

बेटी क्षमता ने छुए प्रधानमंत्री के चरण, भावुक पल में मिला आशीर्वाद, बस्तर दशहरे में आने का दिया निमंत्रण

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर/दिल्ली। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बुधवार को अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप और सुपुत्री क्षमता कश्यप के साथ नई दिल्ली स्थित सांसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। इस मुलाकात का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब सामने आया जब सांसद की नन्हीं सुपुत्री ने प्रधानमंत्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस सादगीपूर्ण भाव से अभिभूत हो उठे और मुस्कुराते हुए बच्ची को आशीर्वाद देते हुए टॉफ़ी भेंट की। यह दृश्य वहाँ उपस्थित सभी के लिए अविस्मरणीय और अत्यंत मार्मिक रहा।

बस्तर दशहरे में आने का आमंत्रण

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आमंत्रण को आत्मीयता के साथ स्वीकार करते हुए बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा के महत्व को रेखांकित किया तथा समय निकालकर शामिल होने का भरोसा दिलाया।

बस्तर के विकास पर चर्चा

मुलाकात के दौरान सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री को बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि —

आज़ादी के 78 वर्षों में पहली बार बस्तर को चार नई रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है।

चार और छह लेन सड़कों का तेजी से निर्माण हो रहा है।

2026 तक बस्तर को नक्सलवाद मुक्त बनाने का ठोस रोडमैप पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने आग्रह किया कि इन नई रेल परियोजनाओं का नाम “जनजाति गौरव कॉरिडोर” रखा जाए और इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री के कर-कमलों से हो, जिससे यह क्षण बस्तर के लिए ऐतिहासिक बन सके।

प्रधानमंत्री की आत्मीयता

इस मुलाकात का साक्षी बना हर शख्स प्रधानमंत्री मोदी की सादगी और आत्मीयता से प्रभावित हुआ। बच्ची को टॉफ़ी भेंट कर दिया गया प्यार भरा आशीर्वाद न केवल एक पिता-समान नेता का रूप दिखाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि प्रधानमंत्री के हृदय में बस्तर और उसकी भावनाओं के लिए विशेष स्थान है। यह मुलाकात बस्तर के लिए ऐतिहासिक, भावुक और विकास की नई संभावनाओं से भरी हुई मानी जा रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail