कल से “बने खाबो – बने रहिबो” अभियान की शुरुआत : बरसात में खाने से जुड़े खतरे अब नहीं होंगे नजरअंदाज

Share this post:

4 से 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा का महाअभियान : चलित प्रयोगशालाओं से होगी सघन जांच, स्ट्रीट फूड से लेकर होटल तक होगा निरीक्षण

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ में बरसात के मौसम में बढ़ते खाद्य जनित संक्रमणों और बासी-अस्वच्छ भोजन से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में 04 से 06 अगस्त तक पूरे राज्य में एक साथ “बने खाबो – बने रहिबो” विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेता, होटल-ढाबा संचालक, रेस्टोरेंट और खाद्य विक्रेताओं के यहां सघन जांच और निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान चलित प्रयोगशाला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, और स्वास्थ्य कर्मी मौके पर जांच कर आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सेवन को लेकर जागरूक करेंगे।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी चलेगा अभियान

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने बताया कि जिलेभर में यह अभियान तेज़ी से चलाया जाएगा। प्रत्येक होटल, ठेले, चाय दुकान, रेस्टोरेंट आदि में खाद्य स्वच्छता, पानी की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थ की हैंडलिंग, अखबारी कागज और बासी सामग्री के उपयोग की जांच की जाएगी।

मानक का उल्लंघन तो होगी सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान यदि किसी खाद्य संस्थान में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग न केवल जांच करेगा बल्कि संचालकों और उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़े खतरों और सावधानियों की जानकारी भी देगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य :
“बने खाबो – बने रहिबो” अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है, ताकि हर नागरिक न केवल स्वादिष्ट बल्कि सुरक्षित भोजन भी करे और बीमारियों से बचा रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail