The specified slider id does not exist.

बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला बेनकाब : फर्जी अंकसूची से नौकरी, स्कूल संचालक समेत 4 गिरफ्तार

Share this post:

फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी : स्कूल संचालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 महिलाएं पहले ही जा चुकी हैं सलाखों के पीछे

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बलरामपुर। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। शंकरगढ़ ब्लॉक के जारगिम, महुआडीह, बेलकोना और कोठली के आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी पाने का मामला पुलिस की जांच में उजागर हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक समसुद्दीन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी कर रही 4 महिलाएं सलाखों के पीछे भेजी जा चुकी हैं।

कलेक्टर की सख्ती से खुला खेल

कलेक्टर के निर्देश पर जब भर्ती प्रक्रिया की जांच कराई गई, तब खुलासा हुआ कि सहायिकाओं की ओर से जमा की गई 8वीं कक्षा की अंकसूचियां फर्जी थीं। सीडीपीओ की शिकायत पर शंकरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने एक-एक कर आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

शंकरगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अजीजी पब्लिक स्कूल संचालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे फर्जीवाड़े में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail