खरसिया हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का मानवीय चेहरा, मासूम के संग आत्मीय मुस्कान ने जीता सबका दिल
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायगढ़/खरसिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मानवीय और आत्मीय व्यवहार शुक्रवार को रायगढ़ जिले के खरसिया हेलीपैड पर देखने को मिला।
यहाँ ढाई साल का मासूम इवान अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री को देखने पहुंचा था। जैसे ही मुख्यमंत्री की नज़र बच्चे पर पड़ी, वे मुस्कुराए और बिना देर किए उसे अपनी गोद में उठा लिया। मासूम के संग मुख्यमंत्री की वह आत्मीय मुस्कान और दुलार का पल इतना भावुक और आत्मीय था कि उपस्थित हर शख्स की आँखें चमक उठीं और दिलों में गहरी छाप छोड़ गया।

✦ परिवार के लिए अविस्मरणीय पल
इवान के पिता अमन गर्ग ने भावुक होकर कहा –
“अपने बेटे को मुख्यमंत्री की गोद में देखना हमारे परिवार के लिए अनमोल और अविस्मरणीय स्मृति है। यह क्षण जीवन भर हमारे दिल में बसा रहेगा।”
✦ मुख्यमंत्री का मानवीय स्वरूप
इस दृश्य ने एक बार फिर साबित किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केवल प्रदेश की प्रगति और विकास योजनाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में अपनत्व और संवेदनशीलता की अनोखी मिसाल कायम करते हैं। वहाँ मौजूद लोगों ने सहज ही कहा, मुख्यमंत्री के इस आत्मीय रूप ने हमें यह भरोसा दिलाया कि हमारे नेता जनता से जुड़े हैं और हर दिल तक पहुंचते हैं।”
About The Author














