सेवानिवृत्ति से चार माह पहले चौकीदार को मिला जीवन का सबसे बड़ा सम्मान, कार्यालय में किया ध्वजारोहण

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरिया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरिया ने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। विभाग ने परंपराओं से हटकर अपने कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण का सौभाग्य विभाग के चौकीदार श्री दयाराम पनिका को सौंपा, जो चार माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ध्वज फहराते समय विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और उपस्थित जनों के चेहरों पर गर्व और भावुकता साफ झलक रही थी। इस अनोखी पहल ने यह संदेश दिया कि सम्मान केवल पद के लिए नहीं, बल्कि सेवा, निष्ठा और समर्पण के लिए भी होना चाहिए।
ध्वजारोहण के बाद भावुक हुए श्री पनिका ने कहा—
“मेरे विभाग ने मुझे जो यह अवसर दिया है, यह मेरे लंबे कार्यकाल का सबसे बड़ा सम्मान है। यह क्षण मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।”

जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कदम को टीम भावना और कर्मचारी सम्मान को बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल और साथ ही इंसानियत की गर्माहट दोनों महसूस हो रही थी।


















About The Author














