The specified slider id does not exist.

69 बरस की भरोसेमंद यात्रा: एलआईसी स्थापना दिवस पर मनेंद्रगढ़ ब्रांच में उमड़ा उत्साह

Share this post:

मनेंद्रगढ़ ब्रांच में दीप प्रज्वलन, सम्मान व निगम गीत के साथ हुआ आयोजन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 69वां स्थापना दिवस आज मनेंद्रगढ़ शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नीरज कालभोर, उप शाखा प्रबंधक जहांगीर आलम सहित समस्त स्टाफ, विकास अधिकारी और बड़ी संख्या में अभिकर्तागण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक नीरज कालभोर द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान सभी वक्ताओं ने एलआईसी के महत्व और स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ विकास अधिकारी श्री मुखर्जी का शाखा प्रबंधक द्वारा शाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी वी. के. सिंह, मुखर्जी, सुबोध तिवारी सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता उन्नत शर्मा, अक्षय ओझा, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शाखा प्रबंधक नीरज कालभोर के प्रेरक उद्बोधन और निगम गीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail