गजेंद्र, अमर, गुरु खुशवंत, राजेश, अजय और लता उसेंडी में से कोई तीन लेंगे मंत्री पद की शपथ

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार कल कराने जा रहे हैं। इस दौरान राजभवन में सुबह 10:30 बजे शपथग्रहण समारोह होगा, जिसमें तीन नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। विस्तार के बाद छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की संख्या 14 तक पहुँच जाएगी, जो “हरियाणा फार्मूले” के अनुरूप है।
हरियाणा फार्मूले पर छत्तीसगढ़
संविधान के अनुसार किसी भी राज्य में विधानसभा सदस्यों का अधिकतम 15% ही मंत्री हो सकता है। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह संख्या 14 बनती है। फिलहाल कैबिनेट में 11 मंत्री हैं और तीन नए नाम जोड़कर मंत्रिपरिषद पूरी होगी।
संभावित नाम
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शपथग्रहण में जिन चेहरों को मौका मिल सकता है, उनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और लता उसेंडी जैसे विधायकों के नाम शामिल हैं।
विस्तार के राजनीतिक मायने
क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति
भाजपा संगठन को मजबूत करने का प्रयास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 अगस्त से शुरू होने वाले जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से पहले मंत्रिमंडल को पूर्ण रूप देना
समारोह की तैयारी
राजभवन में सुबह 10:30 बजे आयोजित होने वाले इस शपथग्रहण कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है।
About The Author














