श्रद्धा की शक्ति से 151 किमी पदयात्रा सम्पन्न : विधायक भावना बोहरा ने भोरमदेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Share this post:

मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक की कठिन यात्रा में दिखा अद्भुत संयम, भक्ति और साहस का संगम

कांवड़ियों के जत्थे के साथ बीहड़ जंगल, उफनती नदियां और घनघोर बारिश पार कर पहुंचीं शिवधाम

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की राजनीति और समाज सेवा को भक्ति के रंग में रंगते हुए, भाजपा महिला विधायक भावना बोहरा ने सावन के पवित्र माह में आस्था, संकल्प और समर्पण की अनुपम मिसाल पेश की है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक बोहरा ने मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक (मध्यप्रदेश) से लेकर कबीरधाम स्थित शिवधाम भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। रविवार को यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ श्रद्धा व भक्ति के चरम पर पहुंची। इस अवसर पर लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने भव्य स्वागत करते हुए इसे “सावन की सच्ची साधना” करार दिया। यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 15,000 श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, महिला मोर्चा व शिवभक्तगण शामिल हुए, जिन्होंने स्वागत और आशीर्वाद के साथ ऐतिहासिक क्षण को साक्षी भाव से निहारा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा —

“यह केवल यात्रा नहीं, एक आत्मिक अनुभव था। प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण और सुख-शांति के लिए किया गया यह संकल्प आज पूर्ण हुआ। हर कांवरिया भाई-बहन, हर समर्थक, हर परिवारजन ने इस यात्रा को शक्ति और ऊर्जा दी। मैं इस स्नेह व अपनत्व के लिए हृदय से आभारी हूं।”

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान घने जंगल, पहाड़ी बीहड़ रास्ते, बारिश की विकट स्थितियां और नदी-नाले की चुनौती भी सामने आई, लेकिन भोलेनाथ और मां नर्मदा की कृपा से हर बाधा पार हुई।

यात्रा के मुख्य बिंदु :

21 जुलाई को अमरकंटक से हुई थी यात्रा की शुरुआत

प्रतिदिन सैकड़ों शिवभक्तों का जत्था बढ़ता गया

हर गांव-नगर में हुआ आत्मीय स्वागत

भक्ति के साथ जल-संरक्षण, पर्यावरण चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश

महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी

एक सामाजिक संदेश भी :
विधायक बोहरा की इस पदयात्रा ने सावन की आस्था को सिर्फ भक्ति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पर्यावरण जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक एकता का भी उदाहरण प्रस्तुत किया।इस भव्य यात्रा ने यह संदेश दिया कि, श्रद्धा और संकल्प से हर असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail