The specified slider id does not exist.

छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक और 2160 प्रोफेसर की कमी

Share this post:

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने 15 जून तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर सीएम को भेजा पत्र, मांग पूरी नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

रविकांत सिंह राजपूत। मनेन्द्रगढ़।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने पत्र में कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 57,000 शिक्षकों और कॉलेजों में 2,160 प्रोफेसरों के पद खाली हैं।

पांडेय ने कहा कि रिक्त पदों के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन पदों पर भर्ती का वादा किया था।

एनएसयूआई अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को बने 16 महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक शिक्षा के इस अहम मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार 15 जून से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू करे।

पांडेय ने चेतावनी दी है कि अगर 15 जून तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होती है, तो एनएसयूआई प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि रिक्त पदों पर भर्ती से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश का शैक्षिक स्तर भी सुधरेगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail