छत्तीसगढ़ में खेलों का नया युग : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.74 करोड़ की सम्मान राशि, 156 को मिलेगी सरकारी नौकरी

Share this post:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 126 प्रतिभाओं को दिया राज्य खेल अलंकरण, ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के लिए 100 करोड़ के बजट का ऐलान; नवा रायपुर और पंडरापाट में बनेगी वर्ल्ड क्लास तीरंदाजी एकेडमी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया। इसके साथ ही 540 अन्य खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समारोह में कुल 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के खाते में 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपए की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए घोषणा की कि 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिनके लिए शासकीय सेवा के द्वार खुल चुके हैं। राज्य में खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बस्तर और सरगुजा ओलंपिक से बदला जमीनी परिदृश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए बस्तर ओलंपिक का सफल आयोजन किया जा रहा है। पहले आयोजन में जहां 1.65 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था, वहीं दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर 3.91 लाख पहुंच गई। सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के जरिए राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का विशाल मंच मिल रहा है।

अधोसंरचना का विस्तार: नवा रायपुर में 67 करोड़ से बनेगी आर्चरी एकेडमी

प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना तैयार की जा रही है। नवा रायपुर में 67 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का निर्माण जारी है, जबकि पहाड़ी कोरवा समुदाय की प्राकृतिक तीरंदाजी क्षमता को तराशने के लिए पंडरापाट में 18 करोड़ रुपए की लागत से एकेडमी स्थापित की जा रही है। इसके अलावा कुनकुरी, रायगढ़ और रायपुर में भी नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।

वर्षवार राज्य खेल अलंकरण विजेताओं की सूची

वर्ष 2023-24

  • ​शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: मोनिका साहू (फेंसिंग), सुभाष लहरे (वेटलिफ्टिंग), अनुप यदु (नेटबॉल), राजेश राठौर (नेटबॉल), भूपेन्द्र कुमार गढ़े (सॉफ्टबॉल), परमानंद (पैरा स्विमिंग)।
  • ​शहीद कौशल यादव पुरस्कार: दिपांशी नेताम (फेंसिंग), महेन्द्र धुर्वे (वॉलीबॉल), अमित कुमार (एथलेटिक्स), राकेश कडती (सॉफ्टबॉल)।
  • ​वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: विकास ढीढ़ी (पैरा जूडो)।
  • ​शहीद पंकज विक्रम सम्मान: सीता साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), करन भारती (वुशू), प्रियंका ठाकुर (वुशू), शशांक मसीह (रायफल शूटिंग), राजीव साहू (टेबल टेनिस), काजल (टेबल टेनिस), भूमिका उपाध्याय (हॉकी), अजिंक्या सिंह (तैराकी)।
  • ​शहीद विनोद चौबे सम्मान: प्रवेश चढ्ढा (शूटिंग), विजय बहादुर (हैंडबॉल), लक्ष्मण लाल साहू (कुश्ती), के. रवि शंकर (टेबल टेनिस), गिरिराज बागड़ी (टेबल टेनिस)।
  • ​मुख्यमंत्री ट्रॉफी: बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग टीम (सीनियर वर्ग)।

वर्ष 2024-25

  • ​शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग), ईशान भटनागर (बैडमिंटन), दिव्यांशु नेताम (फेंसिंग), भूमि गुप्ता (तैराकी), सोनम शर्मा (नेटबॉल), कलाराम पटेल (पैरा एथलेटिक्स), लोमेन्द्र साहू।
  • ​शहीद कौशल यादव पुरस्कार: मानस भट्टाचार्य (बैडमिंटन), सुखदेव (पैरा एथलेटिक्स)।
  • ​वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: अशोक कुमार साहू (कयाकिंग एवं कैनोइंग)।
  • ​शहीद पंकज विक्रम सम्मान: सुमन यादव (फुटबॉल), रोहित रजक (हॉकी), गीतांजलि निर्मलकर (हॉकी), के.एस. साई प्रशांत (टेबल टेनिस), सुष्मिता सोम (टेबल टेनिस), रामकृष्ण साहू (पैरा स्विमिंग), स्वाति साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), साकेत सामुएल (रायफल शूटिंग), अमन तिवारी (वुशू), मानसी डुंभरे (वुशू)।
  • ​शहीद विनोद चौबे सम्मान: प्रभा हुसैन (एथलेटिक्स), संगीता राजगोपालन (बैडमिंटन), गामा यादव (कुश्ती), प्रनय नन्द मजूमदार (टेबल टेनिस)।
  • ​मुख्यमंत्री ट्रॉफी: बिलासपुर की तीरंदाजी टीम (सीनियर महिला वर्ग)।

​वर्ष 2025-26

  • ​शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: विकास कुमार (आर्चरी), किरण पिस्दा (फुटबॉल), दीपांशी नेताम (फेंसिंग), सुजेय तंबोली (बैडमिंटन), आयुष माखिजा (बैडमिंटन), संजू देवी (कबड्डी), रीमा राय (सॉफ्ट टेनिस), मिशा कुमारी (नेटबॉल), लक्की यादव (पैरा एथलेटिक्स)।
  • ​शहीद कौशल यादव पुरस्कार: दिव्यांशु देवांगन (शूटिंग), विक्रम राज (आर्चरी), दिव्यांश अग्रवाल (बैडमिंटन), सोनिका राजवाड़े (एथलेटिक्स), स्वप्निल प्रधान (वुशू), भूमिका चौधरी (नेटबॉल), पूजा (नेटबॉल), निखिल कुमार यादव (पैरा एथलेटिक्स)।
  • ​वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: अजय दीप सारंग (वेटलिफ्टिंग)।
  • ​शहीद पंकज विक्रम सम्मान: संस्कार दिवान (वुशू), विद्या सिंह (वुशू), अंकुश सिंह (खो-खो), झमिता साहू (खो-खो), हेमशिखर (वॉलीबॉल), अरन्दिम देवनाथ (टेबल टेनिस), स्नेहा न्योगी (जूडो), अनमोल सिंह (जूडो), यश केरकेट्टा (बॉक्सिंग), टुकेश साहू (जिम्नास्टिक), सेमेश्वर सिंह (पैरा स्विमिंग), श्रीकांत पाण्डे (पैरा जूडो), खुशाल यादव (हॉकी)।
  • ​शहीद विनोद चौबे सम्मान: गंगेश्वर (एथलेटिक्स), ख्वाजा अहमद (वॉलीबॉल), एवन कुमार जैन (वेटलिफ्टिंग), मो. अकरम खान (वॉलीबॉल), प्रदीप जोशी (टेबल टेनिस)।
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी: तीरंदाजी सीनियर महिला टीम एवं सॉफ्ट टेनिस जूनियर बालिका टीम।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail