2070664870495824244.jpg)
सम्मनित होते श्रमवीर
बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में गुरूवार को खनिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य में अनेक खनिक श्रमवीर पुरस्कृत किए गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, पूर्व निदेशक (एच आर) आर. एस. सिंह, एसईसीएल संचालन समिति के नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू), एके पाण्डेय (सीएमओएआई) उपस्थित थे।



कोयला उद्योग में एसईसीएल का अहम स्थान
कार्यक्रम में कोल इण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया तथा शहीद श्रमवीरों के सम्मान में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने उपस्थित जनों को संकल्प कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरीश दुहन ने कहा कि हमारे श्रमबल की मेहनत एवं लगन की बदौलत आज कोयला उद्योग में एसईसीएल महत्वपूर्ण स्थान रखता है । हम सभी एक टीम के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे तथा जो भी चुनौतियां हैं, उनका मिलकर समाधान निकालेंगे ।
एरिया परफार्मेंस में रायगढ़ प्रथम

कार्यक्रम में कई श्रमवीरों को पुरस्कृत किया गया। इनमें
बेस्ट एरिया परफारमेन्स-ग्रुप-ए-प्रथम-रायगढ़ एरिया, द्वितीय-गेवरा एरिया, तृतीय-दीपका एरिया रहा। वहीं ग्रुप-बी-प्रथम-भटगांव एरिया, द्वितीय-जमुना कोतमा एरिया, तृतीय-सोहागपुर एरिया रहा। ग्रुप-सी-प्रथम-जोहिला एरिया, द्वितीय-बैकुंठपुर एरिया, तृतीय-बिश्रामपुर एरिया रहा। इसी प्रकार
बेस्ट ओपनकास्ट परफार्मेन्स-ग्रुप-ए-प्रथम-जगन्नाथपुर ओसी, द्वितीय-छाल ओसी, तृतीय-मानिकपुर ओसी रहा। ग्रुप बी-प्रथम-आमाडांड ओसी, द्वितीय-अमलाई ओसी, तृतीय-जामपाली ओसी रहा। ग्रुप सी-प्रथम-राजनगर ओसी, द्वितीय-कंचन ओसी, तृतीय-रामपुर बटुरा ओसी रहा।
बेस्ट अंडरग्राउंड परफार्मेन्स ग्रुप-ए-प्रथम-रानीअटारी यूजी, द्वितीय-विजय वेस्ट यूजी, तृतीय-गायत्री यूजी रहा। ग्रुप-बी-प्रथम-भटगांव यूजी, द्वितीय-पाण्डवपारा यूजी, तृतीय-कुरासिया यूजी रहा। ग्रुप-सी में प्रथम-बिजारी यूजी, द्वितीय-जमुना 9/10 यूजी, तृतीय-राजेंद्रा यूजी रहा।
ये खनिक श्रमवीर पुरस्कृत किए गए
कार्यक्रम में जिन श्रमवीरों को पुरस्कृत किया गया उनमें बेस्ट एसडीएल आपरेटर-प्रथम-रामकृपाल पिपरिया, द्वितीय-रामेश्वर कटकोना 1/2 बैकुंठपुर, तृतीय-ढोला भटगांव यूजी भटगांव रहे। इसी प्रकार आपरेटर-प्रथम-छत्रपाल सिंह झिलमिली बैकुंठपुर, द्वितीय-परमेश्वर प्रसाद झिरिया यूजी हसदेव, तृतीय-राजनाथ कुरासिया यूजी चिरमिरी रहे। बेस्ट ड्रिलर-प्रथम-विद्याशंकर कटकोना 1/2 बैकुंठपुर, द्वितीय-उमा शंकर दामिनी यूजी सोहागपुर, तृतीय-मुनेश झिलिमिली बैकुंठपुर रहे। बेस्ट यूडीएम आपरेटर-प्रथम-श्रवण कुमार झिलमिली यूजी बैकुण्ठपुर, द्वितीय-पुरुषोत्तम दास पटेल पाली जोहिला, तृतीय-बबला परिदा कुरासिया यूजी चिरमिरी रहे। बेस्ट अण्डरग्राऊंड वर्कर-प्रथम-लक्ष्मी प्रसाद पांडवपारा यूजी बैकुंठपुर, द्वितीय-बेशाहू भटगांव यूजी भटगांव, तृतीय-मेवालाल यादव हल्दिबारी यूजी हसदेव रहे।





