वीडियो : खाकी की सच्ची श्रद्धा: चोरों ने खंडित किया था मंदिर का कलश, टीआई विजय सिंह ने अपने खर्च पर चढ़ाया नया ‘स्वर्ण कलश’

Share this post:

खाकी का मानवीय चेहरा : शिव मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी विजय सिंह की दरियादिली देख गदगद हुए श्रद्धालु

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। कहते हैं खाकी सिर्फ कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि समाज का विश्वास जीतना भी जानती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है चिरमिरी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने। पुराना गोदरीपारा स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने न केवल 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया, बल्कि मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी ने जो कदम उठाया, उसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

24 घंटे में दबोचे गए चोर, पीतल की घंटी और कलश बरामद

​मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी देवेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर से पीतल की घंटी और तांबे का कलश पार कर दिया है। अपराध क्रमांक 353/25 दर्ज होते ही थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय हुई। सटीक मुखबिरी और त्वरित कार्रवाई के चलते दो आरोपियों—शिव शंकर और सोनू अगरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये आंकी गई है।

जब चोरों ने खंडित किया कलश, तो ‘रक्षक’ बने ‘भक्त’

​गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चोरों ने चोरी की गई घंटी और कलश को बुरी तरह क्षतिग्रस्त (खंडित) कर दिया था। मंदिर की आस्था से जुड़े इस विषय को देखकर थाना प्रभारी विजय सिंह भावुक हो गए। उन्होंने बिना विलंब किए, अपने निजी खर्च और सौजन्य से तत्काल नई पीतल की घंटी और तांबे का भव्य कलश मंगवाया और मंदिर समिति के पदाधिकारियों को सौंप दिया।

समिति ने जताया आभार

थाना प्रभारी विजय सिंह की इस संवेदनशीलता और त्वरित न्याय को देखकर शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों को पकड़ना पुलिस का कर्तव्य है, लेकिन मंदिर की आस्था को सहेजने के लिए स्वयं आगे आना एक मिसाल है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail