
शिकायतकर्ता ने भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने जताया था अंदेशा
मनेन्द्रगढ़ । भारत पेट्रोलियम द्वारा मनेन्द्रगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें काफी अनियमितता देखी जा रही है साथ ही नगर पालिका के साथ अनुबंध का भी उल्लंघन किया जा रहा है जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी।
इस संबंध में पत्रकार शराफत अली ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को 5 मई को लिखित शिकायत पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की थी जिस पर एसडीएम मनेन्द्रगढ़ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल पाईप लाईन विस्तार कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें की भारत पेट्रोलियम और नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के बीच गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए कुल 27 शर्तो के साथ अनुबंध हुआ था जिसके तहत मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 52 किलोमीटर के दायरे में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नियम अनुसार कम से कम डेढ़ मीटर गहरी खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य करना था मगर पेट्रोलियम कंपनी के द्वारा महज 2 से 3 फीट ही खुदाई कर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरे महत्वपूर्ण शर्त की बात करें तो पाइप लाइन बिछाने के 24 घंटे के भीतर समतलीकरण करना अनिवार्य है मगर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का समतलीकरण नहीं किया जा रहा है जिससे पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गई है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए नगर के जागरूक लोगों और शराफत अली ने एसडीएम मनेन्द्रगढ़ को लिखित में शिकायत की थी ताकि पेट्रोलियम कंपनी के द्वारा नियम अनुसार कार्य किया जाए। इस पर एसडीएम मनेन्द्रगढ़ लिंगराज सिदार ने स्थगन आदेश जारी कर दिया है और संबंधित पेट्रोलियम कंपनी को 9 मई को अपना पक्ष रखने को कहा है।


About The Author










































