नन्हे हाथों में सुरक्षा की डोर : SP रत्ना सिंह ने बच्चों को बनाया ‘स्पेशल ट्रैफिक वॉलिंटियर’, भावनाओं से बदलेगी सड़कों की सूरत

Share this post:

MCB पुलिस की अनूठी पहल : खाकी का मानवीय चेहरा, एसपी ने बच्चों को लिखी भावुक चिट्ठी– “तुम्हारी एक आवाज, पुलिस के 100 चालानों से ज्यादा असरदार”

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। सड़क सुरक्षा केवल जुर्माना और चालान का विषय नहीं है, बल्कि यह एक परिवार की खुशहाली से जुड़ा मामला है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) ने एक बेहद भावुक और नवाचारी पहल की है। उन्होंने जिले के बच्चों के नाम एक खुला पत्र लिखकर उन्हें अपना “स्पेशल ट्रैफिक वॉलिंटियर” घोषित किया है। एसपी रत्ना सिंह ने इस संदेश में एक पुलिस अधिकारी की सख्ती को किनारे रख, एक ‘बड़ी बहन’ की ममता के साथ बच्चों से अपील की है कि वे अपने घर के बड़ों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाएं।

“पुलिस का डर नहीं, परिवार का प्यार बचाएगा जान”

​प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एसपी ने कहा कि अक्सर लोग पुलिस के डर से हेलमेट पहनते हैं या नियम मानते हैं, लेकिन घर में बच्चों की मासूम जिद और प्यार बड़े-बड़े नियमों से ज्यादा प्रभावी होते हैं। उन्होंने बच्चों को ‘जादुई शक्ति’ का स्वामी बताते हुए कहा कि जब एक बच्चा अपने पिता से कहेगा कि “मैं चाहता हूँ आप सुरक्षित रहें”, तो वह हेलमेट पहनने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

नन्हे सिपाहियों के लिए ‘सुरक्षा ड्यूटी’ के 5 मंत्र:

​एसपी ने बच्चों को कुछ मुख्य बिंदुओं पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है:

  1. हेलमेट है जरूरी: सिर्फ ISI मार्क वाला हेलमेट पहनकर ही बाहर निकलें।
  2. नशा यानी काल: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को सख्ती से टोकें।
  3. नंबर प्लेट की पहचान: बिना नंबर प्लेट गाड़ी चलाना अपराध और असुरक्षा की निशानी है।
  4. बिना लाइसेंस नो ड्राइविंग: किशोरों को गाड़ी की चाबी न देने की सलाह।
  5. रफ्तार और स्टंट पर लगाम: “रफ्तार रोमांच देती है, लेकिन जान भी ले लेती है।”

‘राह-वीर’ बनकर जीतें ₹25,000 का इनाम

​इस संदेश में एसपी ने ‘राह-वीर योजना’ का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल की मदद करने वालों को पुलिस परेशान नहीं करती, बल्कि समय पर अस्पताल पहुँचाने वाले नेक व्यक्ति को 25,000 रुपये का नकद इनाम और सम्मान दिया जाता है।

भावुक अपील: “सिर सुरक्षित, तो परिवार सुरक्षित”

​एसपी रत्ना सिंह का यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बच्चों से उम्मीद जताई है कि उनके ‘नन्हे सिपाही’ अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएंगे और MCB जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाएंगे।

“सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि खुशहाल जीवन की चाबी है। मुझे विश्वास है कि मेरे नन्हे सिपाही इस अभियान के असली हीरो बनेंगे।”

रत्ना सिंह, एसपी

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail