नशे में टल्ली सिपाही ने ठोकी डॉयल 112 की गाड़ी, जांच में निकला 388 MG एल्कोहल, पुलिस कप्तान ने नौकरी से निकाला !

Share this post:

मेडिकल जांच में मिला 388 MG एल्कोहल; विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने पर एसपी की सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जनकपुर/मनेंद्रगढ़। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और शराब के नशे में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। जिला पुलिस मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पदस्थ आरक्षक अविनाश गुप्ता को शासकीय सेवा से बर्खास्त (सेवा से पृथक) कर दिया गया है। नशे की हालत में सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त करने के इस मामले में महकमे ने सख्त संदेश देते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

​घटना 19 जुलाई 2026 की है, जब थाना जनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत डायल-112 वाहन (क्रमांक CG 03 A 2700) में तैनात आरक्षक क्रमांक 204 अविनाश गुप्ता ड्यूटी पर मौजूद था। ड्यूटी के दौरान ही उसने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था, जिसके कारण नियंत्रित न रख पाने की स्थिति में तेज रफ्तार शासकीय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सरकारी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा था।

मेडिकल रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जब पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक अविनाश गुप्ता का ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) टेस्ट कराया गया, तो जांच रिपोर्ट में उसके शरीर में 388 MG एल्कोहल का अत्यधिक स्तर पाया गया। यह रिपोर्ट इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण थी कि आरक्षक ऑन-ड्यूटी भारी नशे की हालत में था।

निलंबन के बाद विभागीय जांच, फिर बर्खास्तगी की गाज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यालयीन आदेश दिनांक 20 जुलाई 2026 के तहत आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत विभागीय जांच बैठाई गई।

  • आरोप सिद्ध: विभागीय जांच के दौरान ड्यूटी पर शराब पीने, लापरवाही बरतने, अनुशासनहीनता और शासकीय वाहन दुर्घटनाग्रस्त करने के सभी आरोप सही पाए गए।
  • बर्खास्तगी का आदेश: जांच रिपोर्ट में अपराध प्रमाणित होने के उपरांत सक्षम प्राधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए दिनांक 16 सितंबर 2026 को आरक्षक अविनाश गुप्ता को पुलिस सेवा से पृथक करने का अंतिम आदेश जारी कर दिया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail