सांसद को नई कमान मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने के बाद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रेनू सिंह ने सांसद रूप कुमारी चौधरी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय

​रेनू सिंह ने कहा कि राज्य की बेटी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। संगठन में उनके निरंतर जन सेवा और समर्पण को देखते हुए यह पद सौंपा गया है। उनका राजनीतिक और सकारात्मक अनुभव देशभर की महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

महिला शक्ति होगी अधिक संगठित और सशक्त

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयां मिली हैं। ऐसे समय में रूप कुमारी चौधरी को इस राष्ट्रीय पद की कमान मिलना महिला शक्ति को और अधिक संगठित और सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

​इस नियुक्ति से महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्प लता चौहान भी उपस्थित रहीं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail